13.6 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदिव्यांगों के लिए हर्षल फाउंडेशन द्वारा 28-29 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में...

दिव्यांगों के लिए हर्षल फाउंडेशन द्वारा 28-29 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में रहेगा निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

 

हर साल की तरह इस साल भी हर्षल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । हर्षल फाउंडेशन द्वारा 2014 से प्रतिवर्ष निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है , इसी कड़ी में अगला निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 28- 29 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में लगाया जा रहा है। उक्त जानकारी एवं पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था कि अध्यक्ष रमा गोयल ने बताया कि जयपुर से आई जयपुर फुट की टीम कैंप स्थल पर ही आपके अनुसार कृत्रिम हाथ, पांव, टांग, कैलिपर बनाकर लगाएगी। जरूरत के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी स्टिक, सुनने की मशीन, चश्मा आदि भी दिए जाएंगे। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग का स्टाल भी लगेगा। यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और पेंशन के फॉर्म भी भरे जाएंगे। कौशल विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल एवं एप्लीमेंट संबंधित सभी जानकारियां यहां मिलेगी और ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। नीपीवीडी विभाग के स्टॉल पर अपना काम करने के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी । मौके पर महेंद्र इन्द्रेश हॉस्पिटल की टीम भी मौजूद रहेंगी। वहीं फिजियोथैरेपी एवं योग का काम भी निशुल्क आयोजित किया जाएगा। इस बार पहली बार दिल्ली से एक संस्था भी आ रही है जिसका मुख्य उद्देश्य इनका आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाना है। पत्रकार वार्ता में संस्था की ओर से सुनील अग्रवाल, करनाल मन्हास, ब्रिगेडियर के जी बहल, के अग्रवाल को , हिमांशु पुंडीर, कल्पना अग्रवाल , कविता अग्रवाल, निधि गर्ग, दीपा प्रसाद, गुलशन सरीन, अमित गोयल, प्रिया गुलाटी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News