Homeराज्य समाचारहल्द्वानी से खड़गे का भाजपा पर तीखा प्रहार:  बोले- कांग्रेस की सरकार...

हल्द्वानी से खड़गे का भाजपा पर तीखा प्रहार:  बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू करेंगे

 

‘भाजपा का कोई नेता आजादी के लिए जेल नहीं गया’ : हल्द्वानी रैली में बोले खड़गे

संविधान और रोजगार के मुद्दे पर खड़गे का वार, भाजपा-आरएसएस को घेरा

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को पारदर्शी नीति के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और भर्ती प्रक्रियाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।


रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने देश की आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के योगदान का उल्लेख किया और भाजपा-आरएसएस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का कोई ऐसा नेता बताएं जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल गया हो। खड़गे ने आरोप लगाया कि आजादी की लड़ाई के समय भाजपा से जुड़े विचारों के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे, जबकि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।

खड़गे ने कहा कि आरएसएस और भाजपा का कोई ऐसा नेता बताएं, जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन के दौरान भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी के संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।

संविधान को लेकर भाजपा पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आज भी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और आगामी चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News