Homeक्राइमसाढे 05 लाख कीमत की 15.85 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 पिस्टल...

साढे 05 लाख कीमत की 15.85 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 पिस्टल के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार 

 

नशे के आदि स्थानीय नशेडियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 31/07/26 को चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों 1- बालिस्टर तथा 2- अनुराग चौधरी को 15..85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, 02 खाली मैग्जीन तथा 06 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वो दोनो सहारनपुर के रहने वाले हैं तथा पिछले 3-4 महीने से केहरी गांव में रह रहे है। उक्त स्मैक अभियुक्त सहारनपुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाये थे, जिन्हें वो प्रेमनगर व उसके आस पास के क्षेत्र में कालेज के छात्रों, हास्टल व पीजी, फ्लैट में रहने वाले छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त बलिस्टर के द्वारा बताया गया कि वह उसकी लाइसेंसी पिस्टल है, जिसे वह लोगों को डराने के लिए अपने पास रखता है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- बालिस्टर पुत्र पदम सिंह ग्राम रादौर नियर बालाजी मंदिर पो0 व थाना तितरौ, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 हाल पता केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र – 27 वर्ष
2- अनुराग चौधरी पुत्र राजीव कुमार निवानी ग्राम व पो0 सढौली कदीम, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र-25 वर्ष हाल पता केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून

*बरामदगी:-*

1- अभियुक्त बलिस्टर से 8.49 ग्राम अवैध स्मैक
2- अभियुक्त अनुराग चौधरी 7.36 ग्राम अवैध स्मैक
( कुल 15.85 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत 05.50 लाख रू0 )
3- एक पिस्टल 32 बोर
4- 6 जिंदा कारतूस 32 बोर
5- दो खाली मैगजीन
6- एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर

*पुलिस टीम:*

1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- अ0उ0नि0 रामलाल
3- कां० श्रीकांत मलिक
4- कां0 वीरेंद्र भंडारी
5- कां0 पंकज
6- कां0 अरशद
7- कां0 रोबिन

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News