Homeराज्य समाचारजन शिकायतों पर सख्त हुआ आयोग: 11 मामलों की सुनवाई में अधिकारियों...

जन शिकायतों पर सख्त हुआ आयोग: 11 मामलों की सुनवाई में अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

 

आज आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की। मा० आयोग द्वारा श्रीमती माया देवी, जिला परियोजना कार्यालय, हरिद्वार, श्री कुलदीप सिंह पो० नारायणबगड़, चमोली, श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून, श्रीमती नन्दिनी गुंसाई चम्बा, टिहरी गढ़वाल, श्री अहसान अंसारी, नगर निगम, हरिद्वार, श्री अनुदीप सिंह, जवालापुर, हरिद्वार, श्रीमती शोभना रांघड़वाला, हरिद्वार, श्री रमेश पेटवाल, नई टिहरी, श्रीमती संतोष देवी, श्री ईशम सिंह, श्री मनवीर सिंह कुल 11 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। श्रीमती माया देवी के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी शिकायती प्रकरण पर निदेशक, कृषि, उत्तराखण्ड की ओर से डा० ए०के० वर्मा, उप निदेशक, एच.आर. तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात् मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता के ज्येष्ठता संबंधी प्रकरण का पुनः संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए तथा सुस्पष्ट आख्या मा० आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्रीमती नन्दिनी गुसाई, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी, देहरादून की ओर से श्री ग्यारूदत्त जोशी, नायब तहसीलदार, विकासनगर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से श्री वीरेन्द्र रावत, हैड कांस्टेबल, सी०ओ० सिटी ऑफिस प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही कर मा० आयोग को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए तथा प्रार्थिनी को नियमानुसार भूमि पर कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए गए। श्री अहसान अंसारी, हरिद्वार के राशन की दुकान खोले जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय, हरिद्वार तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। मा० अध्यक्ष जी द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। श्रीमती शोभना, हरिद्वार के पैतृक भूमि विवाद संबंधी शिकायती प्रकरण पर श्री सचिन कुमार, तहसीलदार हरिद्वार तथा शिकायतकर्ती उपस्थित रही। मा० अध्यक्ष जी द्वारा तहसीलदार, हरिद्वार को प्रार्थिनी के प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक एवं नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री कुलदीप सिंह, चमोली के जाति प्रमाण पत्र संबंधी शिकायती प्रकरण पर श्री जयवीर सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। शिकायतकर्ता द्वारा सुनवाई में मा० आयोग को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा प्रार्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रार्थी के प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्री सरोज कुमार, देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक शशि राणा थाना सेलाकुई उपस्थित रही। विभाग द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती संतोष देवी के पति की मृत्यु उपरांत के देयकों के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को मा० आयोग के पूर्व आदेशों के कम में मा० आयोग को आख्या 15 दिन के भीतर सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्री अनुदीप सिंह, हरिद्वार के मेडिकल लैब टैक्निशियन पंजीकरण के नवीनीकरण संबंधी शिकायती प्रकरण पर दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण पर आगामी तिथि में सुनवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सुनवाई में मा० उपाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल, सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी (वार्सी), श्री उमेद चन्द्र रमोला, श्री साधूराम, श्री कमलेश कुमार तथा कार्मिक श्री मोहित, श्रीमती माया, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News