Homeराज्य समाचारबड़ी खबर: महीने भर नहीं टिक सका 16 करोड़ का पुल: नंदा...

बड़ी खबर: महीने भर नहीं टिक सका 16 करोड़ का पुल: नंदा की चौकी पुल का पुश्ता बहा

 

पुल के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड  क्षतिग्रस्त: क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने का कार्य जारी

लगातार सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते सौंग नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त, यातायात रुका

देहरादून: सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश के बीच सौंग नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित नया पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

एहतियातन पुल पर यातायात रोकते हुए वाहनों को झाझरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवागमन फिर से प्रभावित हो गया है, वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आज दिनांक 28/07/2026 की प्रातः कोतवाली प्रेम नगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया, उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News