Homeराज्य समाचारकारगिल विजय दिवस पर कारगिल के रणबांकुरों को नमन: वीर सैनिकों, शहीदों...

कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के रणबांकुरों को नमन: वीर सैनिकों, शहीदों के परिजनों एवं 151 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शौर्य, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संगम: कारगिल विजय दिवस पर भव्य समारोह

 

कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्र के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए सोसायटी ऑफ मिशन 4G (गौ, गंगा, गाँव एवं गायत्री) पंजीकृत द्वारा एक भव्य कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जो कि स्काई गार्डन, जोगीवाला में संपन्न हुआ।

संस्था के मीडिया प्रभारी अनुज पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वीर सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में वीर शहीदों एवं वीर सैनिकों के सम्मान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट जी ने किया,जिसमें युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि में ब्रिगेडियर चंद्रा तिवारी (से.नि.), ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी, ले. कर्नल डॉ. हरीश जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, राजेंद्र तड़ियाल, संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, मितेश सेमवाल, ईरा कुकरेती, प्रतिभा पाठक, राकेश उनियाल, हरीश रावत, राकेश डंगवाल, जितेंद्र मियां, दिगम्बर प्रसाद बलूनी,ज्योतिका पांडे, गीतांजलि, सविता भट्ट, रामेश्वरी चौहान, विमला शर्मा, गीता बागड़ी, शोभा पांडे, वंदना रावत, नंदिनी ढौंढियाल, शिवम ढौंढियाल , वी के सुंदरम, नीतू कंडारी, संजय ठाकुर, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News