
आज 25 जुलाई 2026 को उत्तरांचल पंजाबी महासभा की वृहद बैठक मंदिर श्री गीता भवन राजा रोड में आयोजित की गई जिसमें संगठन विस्तार और प्रदेश में अपनी इकाईयों के गठन को लेकर कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री सुभाष कोहली जी ,श्री राकेश ओबेरॉय जी, श्रीमती सविता ओबेरॉय जी, श्री हरीश नारंग जी के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा से अलग होकर नया गुट के पदाधिकारी श्री बलदेव पराशर,श्री जी एस आनंद, सरदार पी एस कोचर ने बैठक में आकर कहा कि हम एकता का प्रस्ताव लेकर आए हैं हम चाहते हैं कि hm अलग अलग गुट न बनाकर एक जुट होकर काम करें।


उनके प्रस्ताव पर सभा में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि आप एकता चाहते हैं तो जिस असंवैधानिक रूप से अलग गुट खड़ा किया है उसकी घोषणाएं निरस्त करते हुए पुरानी कोर कमेटी जिसमें श्री तिलक राज बेहड़ जी, सरदार हरभजन सिंह चीमा जी, श्री सुभाष कोहली जी,श्री राकेश ओबेरॉय जी, श्री राजकुमार अरोरा जी ,श्री प्रदीप सचदेवा जी ,श्री राजीव घई जी, श्री दिनेश मानसेरा जी, श्री जगदीश पाहवा जी को सर्वोपरि मानते हुए एक बैठक उनके साथ करी जाये वो जो भी निर्णय लें उसको दोनों पक्ष मानेंगे। जिस पर द्वितीय पक्ष ने भी सहमति जताई और पुरानी कोर कमेटी के निर्णय को सर्वोपरि मानने पर अपनी सहमति जताई।
इस पर सारी सभा ने तालियां बजा कर स्वागत किया और इस बैठक की शीघ्र अति शीघ्र आयोजित कर एकता के प्रस्ताव को मूर्त रूप देने हेतु कार्य किया जाए।
बैठक का संचालन श्री हरीश नारंग ने किया । बैठक उपस्थिति निम्न महानुभावों
श्री अनिल मारवाह, सरदार बलविंदर सिंह साहनी, श्री गोपाल पुरी ,श्री आशीष नागरथ, श्री सुनील मेसोन, सरदार संतोख नागपाल, ,श्री नवनीत ओबेरॉय, श्री सुनील विरमानी,श्री हरीश कोहली, सरदार मेजर सिंह, श्री सतीश कपूर, श्री सुनील बांगा, सरदार गुरजिंदर सिंह, सरदार रविंद्र सिंह,श्री नरेश चंडोक, श्री अर्जुन कोहली, श्री राजू गुलाटी, सहित भरी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद
प्रेषक
हरीश नारंग
प्रदेश महामंत्री
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
उत्तराखंड
+919897281439
