Homeक्राइमडालनवाला में चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार: 10 कारतूस...

डालनवाला में चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत शातिर आरोपी गिरफ्तार: 10 कारतूस बरामद

नशे की लत में की चोरी, रिवॉल्वर के साथ हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार

*डालनवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी वादी की लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस हुए बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदी, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामलों के 10 अभियोग हैं पंजीकृत*

दिनांक 24-07-2026 को वादी श्री शैलेन्द्र सिंह त्यागी पुत्र स्व0 श्री हरिराम सिंह त्यागी निवासी- 27-46/1 इन्दर रोड, डालनवाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि वे अपने निजी काम से घर से बाहर गये हुए थे, दिनांक 23-07-26 को जब वे अपने घर वापस आये तो उन्होने देखा कि उनके घर की अलमारी का सेफ टूटा हुआ था तथा सेफ से उनकी लाईसेंसी रिवाल्वर तथा कारतूस व सैफ में रखी हुई नगदी गायब थी, जिन्हें किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 116/2026 पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

दिनांक – 24/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बलबीर रोड पानी की टंकी निकट रैन बसेरा के पास मोहिनी रोड की तरफ से नदी के किनारे बने रास्ते पर एक व्यक्ति बलबीर रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर वापस पीछे मुड़कर भागने लगा, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम हसनैन उर्फ राजा बताया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से से स्वदेशी रिवाल्वर तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद हुये, बरामद रिवॉल्वर के संबंध में पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उसे इंदर रोड स्थित एक घर से चोरी करना बताया गया, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त हसनैन उर्फ राजा द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना में उसे घर से रिवाल्वर, जिंदा कारतूस व कुछ नगदी मिली थी। घटना में प्राप्त नगदी को अभियुक्त द्वारा नशे की पूर्ति में खर्च कर दिया तथा रिवाल्वर और कारतूस से लोगों को डराने-धमकाने के लिए उसे अपने पास रखा लिया था। आज भी अभियुक्त चोरी की किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध पूर्व में आपराधिक घटनाओं के 10 अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

हसनैन उर्फ राजा पुत्र स्व० गुलाम अहमद निवासी- निकट निर्मला बर्तन स्टोर महौल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, थाना डालनवाला जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- 01 स्वदेशी रिवाल्वर (लाइसेंसी)
2- जिंदा कारतूस – 10

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हसनैन:*

1- मु0अ0सं0- 20/2018 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरू कालोनी,
2- मु0अ0सं0- 445/2018 धारा- 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
3- मु0अ0सं0- 148/2019 धारा- 8/21 NDPS ACT थाना नेहरू कालोनी
4- मु0अ0सं0- 97/2019 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना राजपुर
5- मु0अ0सं0- 36/2021 धारा- 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला,
6- मु0अ0सं0- 514/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना नेहरू कालोनी
7- मु0अ0सं0- 272/2022 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डालनवाला,
8- मु0अ0सं0- 98/2023 धारा- 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला
9- मु0अ0सं0- 131/2024 धारा- 380/454/34/411 भादवि थाना डालनवाला
10- मु0अ0सं0- 132/2024 धारा- 8/20 NDPS ACT थाना डालनवाला

*पुलिस टीम*

1- निरी० नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला
2- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर,
3- का0 विजय सिंह,
4- का0 आदित्य राठी,

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News