
“राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर, देहरादून में हरेला पर्व पर भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित” आज,16 जुलाई 2026 को महाविद्यालय में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनोद अग्रवाल, नमामि गंगे संयोजक डॉ. कविता काला तथा टीम के सदस्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर आम, अनार, आँवला, डमस्क रोज़ तथा उत्तराखंड की उच्च करक्युमिन युक्त गाज़णा हल्दी का पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली वातावरण है, जो ए-नी-पी गाइडलाइन्स का पालन करता है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध परियोजना के अंतर्गत डमस्क रोज की खेती से मालदेवता की बंजर भूमि भी सुगंधित और उपजाऊ बनेगी, जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि गाज़णा हल्दी उच्च करक्युमिन युक्त है, जो उत्तराखंड की सबसे बेहत रीन हल्दी मानी जा रही है। इस मौके पर सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी पूरे जोश के साथ शामिल रहे।
