Homeराज्य समाचारकांग्रेस की वीआईपी परेड गुटबाजी को साधने की कोशिश: चौहान

कांग्रेस की वीआईपी परेड गुटबाजी को साधने की कोशिश: चौहान

 

पार्टी मे बिखराव रोकने के लिए आपदा प्रबंधन मे जुटी कांग्रेस: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से राज्य मे अपने बड़े नेताओं के दौरे आयोजित कर वीआईपी परेड करवा रही है उसका असली मकसद कार्यकर्ताओं से मिलना या जनता से संवाद करना नही है, बल्कि पार्टी मे चल रहे घमासान को साधने की कोशिश भर है और यह चुनाव आने तक और बढ़ेगी निश्चित है।

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वेणुगोपाल के देहरादून आगमन को उन्होंने कांग्रेस के सलेक्टेड नेताओं की एक रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संकल्प और परिवर्तन यात्रा मे जो नतीजे सामने आ रहे हैं उससे कांग्रेस हाईकमान भी चिंतित है। पिथौरागढ़ मे हुए हंगामे के बाद कांग्रेस बैंकफुट पर है और नये कार्यक्रमों को लेकर डरी सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा मे कांग्रेसी पार्टी मे परिवर्तन की लड़ाई लड़ते दिखे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा चतुर्भुज नेतृत्व के जिम्मे है, लेकिन यात्रा शुरू होते ही कई मुख फनकार मारते दिख रहे हैं। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रमों से नदारद है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दौरे को अधूरा छोड़कर जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य में वेंटिलेटर पर चल रही कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की हर कोशिश कर रही है और छटपटा रही है।
पहले ही आगामी चुनावों में निश्चित हार का अहसास हो गया है। लिहाजा गुटबाजी के सामने हार मानकर वह वीआईपी की परेड कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर कोशिश असफल होती नजर आ रही है। कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नही है और जनता का विश्वास वह खो चुकी है। कांग्रेस महज विखराव को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास के विजन पर पूरा भरोसा है और राज्य मे तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी यह निश्चित है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News