Homeराज्य समाचारहरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख फलदार व...

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण: कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

एक लाख चाय के पौधे भी होंगे रोपित- कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 08 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में आगामी 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधारोपण का पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का जन अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे पौधों का चयन करने के निर्देश दिए, जो जल स्रोतों के पुनर्जीवन, भू-जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हों। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को वर्षाकाल में नवीनतम रंगीन फल प्रजातियों के आम, अमरूद, लीची, अनार, नींबू, माल्टा, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों के वितरण एवं रोपण की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में उद्यान विभाग द्वारा 11 लाख फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक लाख चाय के पौधे भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया था, जबकि इस वर्ष लक्ष्य को और बढ़ाते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान संचालित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखरेख और उनकी शत-प्रतिशत जीवित रहने की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सार्थक रूप से पूरा हो सके।

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस वर्ष वर्षाकालीन में हरेला पर्व / निःशुल्क फल पौध रोपण योजनान्तर्गत फलदार पौधों के आवंटन की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया।

बैठक में सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल, निदेशक कैप नृपेंद्र चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News