Homeराज्य समाचारUCOST द्वारा आयोजित POSH कार्यशाला में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल संस्कृति...

UCOST द्वारा आयोजित POSH कार्यशाला में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल संस्कृति पर जोर

 

यूकॉस्ट द्वारा सुशीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SIMS), देहरादून में “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) विषय पर कार्यशाला” आयोजित

आज दिनाँक 07.07.2026 को
“कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) विषय पर एक संवेदनशीलता कार्यशाला” का आयोजन यूकॉस्ट द्वारा सुशीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SIMS), देहरादून के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य पॉश अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों में सम्मान, समानता और सुरक्षा की संस्कृति को प्रोत्साहित करना

था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुन्द्रियाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कार्यशाला की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षित और उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।

SIMS College के अध्यक्ष श्री तुषार सिंघल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पेशेवर व्यवहार, पारस्परिक सम्मान और समावेशी संस्थागत वातावरण को बढ़ावा देने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को यह भी बताया कि पॉश दिशानिर्देश पेशेवर एवं सम्मानजनक कार्यस्थल संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

“सम्मानजनक, समावेशी और सुरक्षित कार्यस्थल का निर्माण” विषय पर मुख्य व्याख्यान देते हुए टेक्नो हब की निदेशक एवं पॉश विशेषज्ञ डॉ. रीमा पंत ने यौन उत्पीड़न की अवधारणा एवं उसके विभिन्न स्वरूपों, पॉश अधिनियम के उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका तथा अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. वर्षा परचा ने “स्वस्थ मन, सुरक्षित कार्यस्थल: स्वस्थ कार्य वातावरण के निर्माण में मानसिक स्वास्थ्य एवं पॉश की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल की सुरक्षा एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं तथा सहयोगात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
इस कार्यक्रम का कुशल समन्वयन SIMS कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. ज्योति जुयाल पंत ने किया। कार्यक्रम का समापन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री जागृति उनियाल द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर यूकॉस्ट के **माँ धरा नमन कार्यक्रम” के अंतर्गत SIMS कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया, जो दोनों संस्थानों की पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यशाला में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा पॉश अधिनियम से जुड़े अनेक पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों सहित कुल 150 प्रतिभागियों* द्वारा भाग लिया गया ।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News