
उत्तराखंड में आये दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऋषिकेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
