Homeराज्य समाचारअंतिम छोर तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर...

अंतिम छोर तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर को दी लाखों की विकास योजनाओं की सौगत

 

एकेश्वर में विकास को मिली नई गति: 75 लाख की योजनाओं का शुभारंभ

सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे

प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे के उद्देश्य से प्रदेश भर में 15 दिनों तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज जी ने आज दूसरे दिन विकासखण्ड एकेश्वर के मज्याडी, अमुली ग्वाडमल्ला, पणखेत आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल, सशक्त संगठन के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभा करने के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड एकेश्वर में 55 लाख की धनराशि से बने 1.8 किमी (द्वितीय चरण स्टेज-l) मज्याडी से गोची गांव-पिलखेत तक मोटर मार्ग का और 20 लाख की धनराशि से विकासखण्ड मुख्यालय में टाइप-2 भवन के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है। सतपुली एवं स्यूंसी झील जैसी परियोजनाएं पूरे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी। सड़कों के निर्माण का क्रम लगातार जारी है। बड़ी संख्या में पंचायत भवनों के निर्माण से पंचायत में सशक्त हो रही हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता श्री सुयश रावत, जिलाध्यक्ष श्री कमल किशोर, जिला मंत्री श्री बृजमोहन, मण्डल अध्यक्ष श्री राकेश नैथानी, महामंत्री श्री सुनील, श्री वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख श्री नरेन्द्र डंडरियाल, विधायक प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री श्री पंकज, पूर्व प्रधान श्री जगदम्बा, श्री रमेश डंडरियाल, शक्ति केन्द्र संयोजक श्री जयपाल, बूथ अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह, श्री दीपक डंडरियाल, शोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक ग्वाडी, श्री हरवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान श्री देवेश सुन्दरियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थीं।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News