Homeराज्य समाचारतिब्बत गुरु दलाई लामा के 91वे जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल...

तिब्बत गुरु दलाई लामा के 91वे जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट –  डॉ विरेन्द्र सिंह रावत

 

ढोंड़ूपलिंग फुटबाल क्लब क्लेमनटाउन देहरादून के द्वारा आयोजित तिब्बत स्कुल के फुटबाल ग्राउंड मे तिब्बत समाज के महान गुरु दलाई लामा के 91वे जन्मदिवस पर आयोजित ओपन एज फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे राज्य भर से बेहतरीन 12 टीम प्रतिभाग कर रही है
जिसमे टीम ढोंडुपलिंग एफ सी, मुंडा ब्रदर्स एफ सी, गुरुंग एफ सी, एम यू एफ सी, एन्जॉय एफ सी, प्रेरणा एफ सी, दून चैलेंजर एफ सी, कोको देकलिंग एफ सी, पोंटा चेस्लुम एफ सी, रोंग एफ सी,
गोरखा इलेवन एफ सी, नई बस्ती एफ सी है

 


डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को टूर्नामेंट का चीफ रेफरी कम मैच कमिश्नर नियुक्त किया गया है और सहयोगी के रूप मे रेफरी दोर्जी, हर्षित चौहान, उत्कर्ष, रोशन चंद, अमन जखमोला, चर्चिल राणा, विमल सिंह रावत के द्वारा मैच का संचालन किया जा रहा है टूर्नामेंट सप्ताह भर चलेगा
पहला मैच हुवा
मसूरी यूनाइटेड एफ सी का मुकाबला एन्जॉय एफ सी के बीच हुवा जिसमे एन्जॉय एफ सी 2-0 से विजय हुई
एन्जॉय एफ सी की तरफ से रोहित गुसाई ने 25 मिनट और सिद्धांत ने 60 मिनट मे गोल मारा

दूसरा मैच
रोंग एफ सी मुकाबला गोरखा इलेवन एफ सी के साथ हुवा जिसमे रोंग एफ सी 7-0 से विजय हुई
रोंग एफ सी की तरफ से के सी ने 5 गोल मारे 15,20,28,55,60 मिनट मे और सूरज ने 58 और दिव्यांश ने 50 मिनट मे गोल मारा

टूर्नामेंट मे सहयोग किया जा रहा है तामदिन, याशी, ताशी, गोम्पो आदि के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को कैश इनाम और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी

मैच कमिशनर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की टूर्नामेंट मे 23वॉ फीफा वर्ल्ड चल रहा है अमेरिका, मैक्सीको, कनाडा मे जिसमे नए नियमों का पालन किया जा रहा हमारे द्वारा रेफ्रीयों का एक सप्ताह का वर्कशॉप का आयोजन किया गया था और नए रेफरी बनाये गए थे सभी रेफरी नए नियमों का पालन इस टूर्नामेंट मे उपयोग कर रहे है जिससे खिलाडी, कोच और रेफरी अपडेट रहे

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News