
कोटद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर योगशाला और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
कोर यूनिवर्सिटी, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सार्थक योगशाला, कोटद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर योगशाला और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।





सार्थक कण्डवाल, सौम्या शर्मा एवं संस्कृति गुसाईं ने कांस्य पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। वहीं देवांश शाह, वेदांश शाह, वाची, अग्रिमा नेगी, वंशिका बौंठीयाल, यशवी रावत, संतोषी रावत, कविता कण्डवाल एवं दीप्ति गुसाईं सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। सार्थक योगशाला परिवार सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। 🙏🇮🇳🧘
