
सेना व शहीदों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने किया शहीदों व सेना का अपमान
देहरादून: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान अपनी जान कुर्बान करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छः शहीदों को आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कैंट रोड चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल वार मैमोरियल पहुंच कर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माखन लाल चतुर्वेदी की भाव विभोर कर देने वाली कविता ” चाह नहीं सुर्बला के गहनों में गूंथा जाऊँ चाह नहीं प्रेमी माला में बिंद प्यारी को ललचाऊं , मुझे तोड़ लेना बन माली उस पथ पर तुम देना फेंक मातृ भूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जायें वीर अनेक” का वाचन कर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वाले सैनिक की तो एक ही चाह होती है कि वो अपने देश के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दे किंतु वे लोग जो शहीदों के नाम पर वोट लेकर सत्ता पा जाते हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सेना के पीछे छुप जाते हैं उनके लिए यह चुल्लू भर पानी में डूबने की बात है कि देश के लिए अपना सर्वस्व अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों की शहादत को तरह महीनों तक छुपा कर रखा गया। श्री धस्माना ने कहा कि इससे बड़ा अपराध शहीदों के सेना के और देश के प्रति दूसरा नहीं हो सकता कि देश की संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन शहीदों की शहादत को ही नकार दिया। श्री धस्माना ने कहा कि सरकार की इस शर्मनाक हरकत के बाद अब सरकार लीपापोती करने में लगी है किन्तु यह पाप पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। श्री धस्माना ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी घटना के बाद हुए २०१९ के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से पुलवामा के शहीदों के नाम पर भाजपा ने खुले आम वोट माँगा किंतु जब ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के नुकसान पर संसद में सरकार से जवाब मांगा गया तो देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने झूठ बोल कर पूरे देश का देश की सेना का और शहीद हुए सैनिकों का अपमान किया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पूरा देश का जनमानस ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को सैल्यूट करता है व हमेशा उनका ऋणी रहेगा। प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों की शहादत को तरह महीनों तक छुपा कर रखने की क्या जरूरत थी यह किसी देश वासी को समझ नहीं आया। प्रदेश कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत ने कहा कि आज पूरा देश इस हकीकत को जान गया है कि भाजपा अपनी साख को बचाने के लिए किसी की भी साख को दाव पर लगा सकती है। प्रदेश श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को शहादत को छुपाने और संसद में देश के रक्षा मंत्री द्वारा यह खाना की ऑपरेशन सिंदूर में देश का कोई सैनिक शशहीद नहीं हुआ यह संसद का तो अपमान है ही लेकिन उन शहीदों की कुर्बानी पर भी भाजपा के द्वारा खड़ा किया गया एक प्रश्न है।
इस अवसर पर श्री अमीचंद सोनकर, संतोष नैनवाल, डाक्टर सुनील अग्रवाल, श्री किशोर उनियाल, श्री राजेंद्र धवन, श्री विजय शाही, श्री आदर्श सूद, श्री गगन छाछर , श्री आनंद सिंह पुंडीर, श्री राहुल अग्रवाल। श्री शुभम सैनी, श्री सोनू काजी, श्री सुल्तान, श्री घनश्याम वर्मा, श्री कमल को शोर शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नौटियाल ,नरेंद्र खड़का समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
