
आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
*एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चैकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थों तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिगिरफ्त में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपनेअपने क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*01: कोतवाली ऋषिकेश*: 02 किलो अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: दिनांक 26-06-26 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गली न0-20 शिवाजी नगर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त विकास साहनी पुत्र श्री विजय साहनी को 02 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे *मु0अ0सं0: 255/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*: विकास साहनी पुत्र श्री विजय साहनी निवासी गली नं0- 20 शिवाजीनगर कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
*बरामदगी:*
(1): 02 किलोग्राम अवैध गांजा
*02: थाना सेलाकुई:* 180.16 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार: दिनांक 26-06-26 को थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा डिक्सन कम्पनी के ग्राउंड के पास से 01 अभियुक्त सोमवीर सिंह को 180.16 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर *मु0अ0सं0 84/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* सोमवीर सिंह पुत्र रघुराज सिंह चौहान निवासी कासमपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार यादव का मकान अंबेडकर कॉलोनी थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 54 वर्ष।
*बरामदगी:* 180.16 ग्राम अवैध चरस
