Homeराज्य समाचार2 शातिर नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :  741 ग्राम...

2 शातिर नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :  741 ग्राम अवैध चरस तथा 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

 

मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त अभियुक्त की स्कूटी को किया सीज

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*01: थाना नेहरू कालोनी:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 23-06-26 को केदारपुरम एमडीडीए क्षेत्र से एक अभियुक्त मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत को 741 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-231/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत निवासी ग्राम सारांश पोस्ट ऑफिस थड़ियार उत्तरकाशी हाल पता एमडीडीए कॉलोनी परिसर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून स

*बरामदगी:* अवैध चरस: 741 ग्राम

*02: कोतवाली ऋषिकेश:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 23-06-26 को खाण्ड गांव जाने वाले रास्ते पर संदिग्धता के आधार पर एक स्कूटी संख्या: यू0के0-14-ए-7186 स्कूटी मैस्ट्रो सवार अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट को 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0: 249/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी (उम्र 27 वर्ष) ।

*बरामदगी:*
(1)- 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा
(2)- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-14-ए-7186

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News