25.2 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्यअपराध को लेकर उत्तराखंड...

कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्यअपराध को लेकर उत्तराखंड में डॉक्टर्स ने किया कार्य बहिष्कार

 

आज पूरा देश कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म को लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर एक जुट हो रहा है। वहीं कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध को लेकर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा और महासचिव डॉक्टर रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख इस मामले में प्रधानमंत्री के स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की भीतर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गई है जो निंदनीय है । इसी को लेकर आज उत्तराखंड में सरकारी प्राइवेट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टर्स के कार्य बहिष्कार करने से मरीजों को काफी परेशानी भी हुई। कोलकाता में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड ने नाराज़गी जताई। इसके विरोध में शनिवार को उत्तराखंड में डॉक्टर्स 24 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार किया। आपातकालीन सेवाएं पोस्टमार्टम और वीआईपी ड्यूटी को छोड़कर बाकी सभी कार्यों का बहिष्कार किया गया। डॉक्टर्स ने चेताया था कि ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी नहीं की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा, महासचिव डॉ रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर इस मामले को प्रधानमंत्री के स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज के भीतर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या बहुत ही निंदनीय है हथियारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News