Homeराज्य समाचारतथाकथित पत्नी ने डुबाई पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की राजनीति : 14...

तथाकथित पत्नी ने डुबाई पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की राजनीति : 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा 

 

भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर कार्रवाई, राठौड़ 14 दिन न्यायिक हिरासत में
देहरादून: तथाकथित पत्नी (एक्ट्रेस उर्मिला सनावर) से जुड़े विवाद ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की राजनीति को बुरी तरह डुबो दिया है। भाजपा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली डालनवाला में दर्ज संवेदनशील प्रकरण में 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है।
*मामले का विवरण*
5 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों के साथ मिलीभगत कर झूठी एवं मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो बनाकर भाजपा नेताओं तथा पदाधिकारियों की छवि खराब करने, सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शांति व्यवस्था भंग करने और दंगे भड़काने की साजिश रची।
मुकदमा संख्या 04/2026 में शुरू में धारा 61(2), 336(4), 353(2), 356(3) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66(डी) व 66(ई) लगाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर गहन विवेचना की गई, जिसमें बाद में धारा 308(6) बीएनएस भी जोड़ दी गई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News