25.6 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना आज प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हो रही वरदान साबित

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में 37000 से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। बीते 1 वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने प्रदेश में 318.98 लाख का कारोबार किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने में आज अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों की पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था की जा रही है। बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 24 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की । इस योजना का लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है । साथ ही उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी की जाती है । स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर मार्केटिंग रोहित सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत अगस्त 2023 से जून 2024 के समावधि के दौरान लाखों का कारोबार किया गया है। इस वर्ष भी विभाग के प्रत्येक महीने की 20 से 30 तारीख के बीच ब्लॉक स्तर पर स्टाल लगाने एवं प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेलों एवं स्टॉल लगाकर समूह द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष देहरादून स्थित सचिवालय में स्टाल के माध्यम से योजना की शुरुआत की गई है जल्दी प्रदेश में अन्य ब्लॉक में भी स्टाल लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News