ऋषिकेश : ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा 18 मई सोमवार को होटल परिसर के बाहर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान होटल की टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंडा पानी तथा ग्लूकोन-डी वितरित किया। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
होटल प्रबंधन ने बताया कि यह पहल दो उद्देश्यों को पूरा करती है — जिम्मेदार ड्राइविंग की आदतों को बढ़ावा देना और गर्म मौसम में आम जनता को राहत प्रदान करना। इस अभियान को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने खूब सराहा।
ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा की यह पहल सामुदायिक कल्याण, अतिथि सेवा और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति होटल की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश: ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा ने चलाया जागरूकता अभियान
RELATED ARTICLES
