
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद खंडूरी का सोमवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।
उनके निधन की पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के कार्यालय से जारी शोक संदेश में की गई है। वे ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे।
राजनीतिक सफर
भुवन चंद खंडूरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में आए। वे 2007-2009 और 2011-2012 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। “कड़क मुख्यमंत्री” के नाम से प्रसिद्ध खंडूरी अपनी सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के लिए पूरे राज्य में सम्मानित थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सरकारी खर्चों में कटौती, पारदर्शी ट्रांसफर नीति, लोकायुक्त कानून और सुशासन के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। केंद्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहते हुए भी उन्होंने उत्तराखंड की सड़क विकास परियोजनाओं को गति दी।
शोक की लहर
उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
