Homeराज्य समाचारदेहरादून एयरपोर्ट पर अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन: अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत...

देहरादून एयरपोर्ट पर अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन: अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा देहरादून विमानपत्तन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन 14 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह सप्ताह प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को 1944 के बॉम्बे डॉक विस्फोट में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है।
इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को आग से बचाव के उपायों बारे में शिक्षित करना है।
आज एयरपोर्ट परिसर में अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल ने आधुनिक अग्निशमन उपकरणों एवं तकनीकों का परिचय कराया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया। विभिन्न एयरलाइंस के कर्मचारियों और हितधारकों को अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा बचाव उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विमानपत्तन निदेशक बी.सी.एच. नेगी ने बताया कि “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अग्निशमन सेवा सप्ताह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” सप्ताह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर नितिन कादियान (संयुक्त महाप्रबंधक प्रचालन), ऋषभ भारद्वाज (प्रबंधक प्रचालन), उर्बादत्त भट्ट (सहायक प्रबंधक अग्निशमन), दिलीप, अमित मीणा, सुनील सोलंकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News