Homeराज्य समाचारसीएम धामी ने किया 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल...

सीएम धामी ने किया 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से  उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में हुई स्थापित: सीएम धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश भी देता हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तराखंड आज खेल भूमि के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा रहे हैं। राज्य में विकसित हो रहा आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का आधार बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है । खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों के माध्यम से भारत ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज देश वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलो एवं कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे हैं उत्कर्ष प्रदर्शन गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री के खिलाड़ियों के प्रति विश्वास, प्रोत्साहन और बेहतर संसाधनों की उपलब्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में स्थापित किया गया है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा और उत्तराखंड टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अध्यक्ष चेतन गुरुंग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News