पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में की पूजा -अर्चना कर देश की खुशहाली की की कामना
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बने एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का अवलोकन कर किया राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धामी कार्यकाल मेंआज 18वीं बार उत्तराखंड पधारे है। देहरादून पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रोड शो किया। साथ ही दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बने एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को किया राष्ट्र को समर्पित।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देहरादून में भव्य रोड शो भी किया जिसमें हजारों की संख्या में जनता ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खूबियां
दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे शानदार तरीके से बनाया गया है इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर अपनी तमाम खूबियों के कारण ध्यान खींचता है। यह एक ऐसा गलियारा है, जो हर किसी को प्यारा है। बेरोक-टोक घूमते वन्य जीवों की लिए यहां सुरक्षा की ऐसी गारंटी बुनी गई है, जो आश्वस्त करती है। दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे से गुजरते हर एक यात्री के लिए भी इस कॉरिडोर को निहारना सुखद अहसास का अनुभव करेगा।
