Homeराज्य समाचारअग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के...

अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

 

परीक्षा 1 से 15 जून के बीच होगी

लैंसडाउन।भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।यह भर्ती प्रक्रिया गढ़वाल क्षेत्र के जिलों के मूल निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा अग्निवीर के विभिन्न पदों तथा JCO/OR श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।भारतीय सेना ने पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं और सलाह दी है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में सेवा क के लिए आवेदन करते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें, जहां से वे एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों (जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन) की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
पात्र उम्मीदवारों को 10 अप्रैल 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करना होगा, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News