15.3 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारसमाज के कमजोर वर्गों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी कांग्रेस  - अभिनव...

समाज के कमजोर वर्गों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी कांग्रेस  – अभिनव थापर

आज वार्ड 42 – काँवली क्षेत्र में अम्बेडकर भवन, निकट समुदायिक भवन, शास्त्री नगर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्वयं मातृशक्ति को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, प्रवक्ता मोहन काला जी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र राज, सुनीता, सुमन, शबनम सहित कैन्ट विधानसभा के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने इस नेक कार्य के लिए सभी कांग्रेसजनों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News