25.1 C
Dehradun
Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचार4 जी प्लस सोसाइटी द्वारा ‘देवभूमि सशक्त नारी सम्मान समारोह’ में 108...

4 जी प्लस सोसाइटी द्वारा ‘देवभूमि सशक्त नारी सम्मान समारोह’ में 108 नारी शक्तियों का अभिनंदन”

4 जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री, रजि.) द्वारा “आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका: संवाद एवं देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान समारोह” आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा आत्म निर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका एवं देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान समारोह का मिशन 4G प्लस संस्था द्वारा भव्य आयोजन

 

देहरादून, 9 अक्टूबर 2025।
सोसाइटी ऑफ मिशन 4 जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री, रजि.) द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका: संवाद एवं देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान समारोह” स्काई गार्डन वेडिंग पॉइंट, नत्थनपुर (जोगीवाला), देहरादून में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित रहा, जिसने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी गीता पुष्कर धामी ने अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से समारोह को और अधिक ऊर्जावान बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुचि भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा / प्रदेश सह-संयोजक, आत्मनिर्भर भारत) ने की, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड की 108 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन महिलाओं ने नारी शक्ति की सच्ची मिसाल पेश की।
मुख्य अतिथि गीता पुष्कर धामी ने सभी सम्मानित महिलाओं के साहस, समर्पण और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं समाज में परिवर्तन की वास्तविक प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल, जहां उन्होंने अपने कौशल, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन स्टॉलों ने न केवल उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी दर्शाया कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समारोह नारी शक्ति के उत्सव का एक अनुपम मंच बना, जहां हर महिला की कहानी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की सफलता की व्यापक सराहना हो रही है और यह आयोजन महिलाओं के सम्मान व उनके योगदान को रेखांकित करने में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, मितेश सेमवाल, डॉ. राकेश उनियाल, ज्योतिका पांडे, पूनम रावत, नीतु, सविता, प्रतिभा, डॉ. हरीश रावत, सुंदरम, गौरी, शर्मिष्ठा, वंदना, गीतांजलि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News