21.5 C
Dehradun
Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारडिजिटल दरबार में दशरथ-कैकई संवाद के साथ हुआ भव्य रामलीला का मंचन

डिजिटल दरबार में दशरथ-कैकई संवाद के साथ हुआ भव्य रामलीला का मंचन

“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून (पंजी)” द्वारा उत्तराखंड की प्राचीन गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु इस वर्ष देहरादून के “श्री गुरु नानक मैदान रेसकोर्स” में भव्य रामलीला महोत्सव 2025 का मानसून चार दिन नवरात्रों में 22 से 3 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। आज भव्य रामलीला महोत्सव का चतुर्थ दिवस में आज दशरथ– केकई, बनवास का मंचन हुआ।

रामलीला- चतुर्थ दिवस में आज दशरथ– केकई, बनवास का मंचन हुआ, कैकई ने राजा दशरथ से दो वर मांगें जिनमें भरत को राजगद्दी व राम को बनवास थे। भरत व शत्रुघ्न जब वापिस अयोध्या लौटे तो उन्होंने कैकई के वर का विरोध किया। बनवास लीला ने दर्शकों को भाव–विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिनव थापर, अतिथिगणों के रूप में विधायक बृजभूषण गैरोला, लोकगायक सौरभ मैठाणी, कांग्रेस नेता वैभव वालिया, पंकज मैसोन – अध्यक्ष दून वैली व्यापार मंडल, सुशील अग्रवाल, विशाल गुप्ता, पार्षदगण कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, रामलीला समिति के अमित पंत, गिरीश पैन्यूली, दुर्गा भट्ट, अजय पैन्यूली, डॉ नितिन डंगवाल, नीता बहुगुणा, शशि पैन्यूली, आदि ने भाग लिया।

उत्तराखंड की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में हमने इसको भव्य रूप से पुनर्जीवित किया। 2024 में आयोजित भव्य रामलीला को विभिन्न माध्यमों से 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। विशेष आकर्षण के रूप में इस वर्ष उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Laser और Sound Show का प्रसारण किया जाएगा, जिससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढियां के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। इस बार रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी समागम होगा जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से कलाकार अपनी कला की छटा भी बिकेंगे। इस बार रामलीला में सांस्कृतिक समागम हेतु भजन संध्या व उत्तराखंड के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला मंचन के साथ भव्य मेला भव्य कलश यात्रा व 2 अक्टूबर को रावण कुंभकरण मेघनाथ व लंका के पारंपरिक पुतला दहन का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार 2025 में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Digital Live Telecast System से रामलीला मंचन का प्रसारण को 75 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाएगा।

जय श्री राम !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News