
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम के देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान होने से पूर्व जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद व प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज के उत्पादन स्मृति स्वरूप भेज दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रहा है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाण एवं सुदृढ़ करेगी।


