19.9 C
Dehradun
Monday, November 10, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारBig achievement: उत्तराखंड की प्रसिद्ध ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने देश में हासिल...

Big achievement: उत्तराखंड की प्रसिद्ध ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने देश में हासिल की 48वीं रैंकिंग

देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी टॉप 50 विश्वविद्यालयों में शामिल हो गई। देश भर के विश्वविद्यालयों में ग्राफिक एरा ने 48वीं रैंक हासिल की है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी राज्य का ऐसा एकमात्र विश्वविद्यालय है, जो लगातार छह साल से देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में शामिल होने का गौरव पा रहा है। देश भर में 48वें स्थान पर पहुंचने की केंद्र सरकार की घोषणा पर ग्राफिक एरा में खुशियां मनाई गई।
बेहतरीन प्लेसमेंट और नई खोजों के एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित करने वाले ग्राफिक एरा की श्रेष्ठता पर एक बार फिर केंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है।
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज वर्ष 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश भर के विश्वविद्यालयों में 48वीं रैंक दी गई है। पिछले साल ग्राफिक एरा केंद्र सरकार की इस रैंकिंग में देश में 52वें स्थान पर था।
विश्वविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और पदाधिकारियों ने सस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला पर फूलों की बारिश करके अपनी खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News