देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर इस बार कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा की दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को हराकर जीत हासिल करी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की।