16.8 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारपीएम मोदी के 4,078 दिन राष्ट्र सेवा को समर्पित: न कोई विश्राम,...

पीएम मोदी के 4,078 दिन राष्ट्र सेवा को समर्पित: न कोई विश्राम, न विचलन केवल भारत माता के लिए समर्पण: त्रिवेन्द्र

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बने स्वतंत्र भारत के दूसरे सबसे दीर्घकालीन कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं, बाबा केदार से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना

दिनांक: 26 जुलाई 2025, हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 4,078 दिनों की निरंतर राष्ट्रसेवा तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लम्बे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल शासन की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा से जुड़ी तपस्या है। 4,078 दिन—न कोई विश्राम, न विचलन; केवल राष्ट्र को सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली बनाने की अनवरत साधना। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हर निर्णय माँ भारती के चरणों में समर्पित रहा है।

सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह नेतृत्वकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। उनके निर्णायक नेतृत्व ने न केवल वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाई है।

यह केवल दिन नहीं, बल्कि एक युग की रचना है—‘विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत’ की ओर बढ़ते भारत की जीवंत तस्वीर।

उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस ऐतिहासिक क्षण पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं प्रेषित कीं और बाबा केदारनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र को नई गरिमा, गरीब को नया आत्मविश्वास और भारत को नई दिशा मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News