Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारियों के तबादले

 

देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, 12 पीपीएस अफसरों के तबादले

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई जिलों में बदले गए एएसपी
देहरादून नगर समेत कई अहम पदों पर नई तैनाती, 12 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित

देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर समेत कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षकों के दायित्व बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह अनुभाग-1 की ओर से 14 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल तथा शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की नई जिम्मेदारी दी गई है।
अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह, जो 31वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल बनाया गया है।
अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News