Homeराज्य समाचारदुखद हादसा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए पांच...

दुखद हादसा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए पांच श्रद्धालु: 2 की मौत तीन घायल

 

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आने से पांच श्रद्धालु इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे, हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को खाई से निकलकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थान भेजा जा रहा है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में प्री मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून को प्रदेश के कई जिलों में तेज से हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News