HomeUncategorizedदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 05 अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,...

दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 05 अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

 

04 पेटी से अधिक अंग्रेजी/देशी शराब तथा 60 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद: तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनो को किया सीज

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-

 

*01: कोतवाली ऋषिकेशः-*

*04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 24 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 19.7.2026 को पुलिस टीमो द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के भिन्न-2 स्थानो काली कमली धर्मशाला रोड ऋषिकेश व गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश से (1) अशोक कुमार सिंह पुत्र श्री गणेश को वाहन संख्या UK07BR-9477 पोलो कार से परिवहन करते 192 पव्वे IMPIREAL BLUE HAND PICKED GRAIN WHISKY सहित गिरफ्तार किया गया तथा (2) रामपाल पुत्र श्री फतेहलाल को 24 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त:-*

1- अशोक कुमार सिंह पुत्र श्री गणेश सिंह निवासी- ग्राम हडवाड थाना बागेश्वर हाल पता- खाँड गाँव रायवाला जनपद देहरादून उम्र- 30 वर्ष
2- रामपाल पुत्र श्री फतेहलाल निवासी- ग्राम नैरा पो0 लोनहारा थाना कछौना जिला हरदोई उत्तर-प्रदेश हाल पता- डी- 70 बैराज कालोनी, वीरभद्र थाना ऋषिकेश जिला देहरादून

*बरामद माल*

(1) अभियुक्त अशोक के कब्जे से 192 पव्वे IMPIREAL BLUE HAND PICKED GRAIN WHISKY अंग्रेजी शराब
(2) अभियुक्त रामपाल के कब्जे से 24 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
(3) वाहन संख्या UK07BR-9477 पोलो कार रंग ग्रे

*2- थाना रायवाला*

*50 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 19/07/2026 रायवाला पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के रायवाला-ऋषिकेश रोड स्थित सौंग नदी के पुल पर अभियुक्त महेन्द्र सिह को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब को मोटरसाइकिल स0 UK07 AA 2206 से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1- महेन्द्र सिह पुत्र खोजा सिह निवासी ग्रम मधपुरी थाना बढापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 23 वर्ष

*बरामद माल*

1- 50 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2- तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK07 AA 2206

*3- कोतवाली विकासनगर*

*10 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 19/07/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा 02 अलग-अलग मामलों में 02 अभियुक्तों आसिफ एवं अर्जुन को 5-5 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधि0 में अलग –अलग अभियोग पंजीकृत किये गये ।

*अभियुक्तों का नाम पताः-*

01- आसिफ पुत्र स्व0 इमरान निवासी विशाल कालोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष
02- अर्जुन पुत्र रमेश निवासी बेलावाला कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आसिफ*

01-मु0अ0सं0 -139/2026- धारा -21/60/8 एन0डी0पी0एस0एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02-मु0अ0सं0 -111/2026 धारा -20/8 एन0डी0पी0एस0एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03-मु0अ0सं0 172/2021 धारा -21/8 एन0डी0पी0एस0एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
04-मु0अ0सं0 425/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
05-मु0अ0सं0 -189/2019 धारा -392/411/34 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
06- मु0अ0सं0-212/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहारदून।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अर्जुन*

01-मु0अ0सं0 741/2021 धारा -13 जुआ अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0 190/2023 धारा -494/506 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 213/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News