
मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने किया सीज
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 27-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कृष्णा नगर लेबर कालोनी तिराहा ऋषिकेश के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 संदिग्ध वाहन को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार द्वारा अपना नाम परमजीत उर्फ रसगुल्ला बताया गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग से 01 किलो 202 ग्राम अवैध चरस व 7.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद स्मैक व चरस वो एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वो ऋषिकेश तथा आस-पास के स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी धरपकड़ हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
परमजीत उर्फ रसगुल्ला पुत्र पदमनाथ निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र – 22 वर्ष
*बरामदगी:*
1- 7.01 ग्राम स्मैक व 01 किलो 202 ग्राम चरस *(अनुमानित मूल्य 04 लाख 30 हज़ारV रू0)*
2- तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल संख्या: यूके-07-एचसी-7543
*पुलिस टीम :-*
- 1- उ०नि० अमित कुमार
2- का० गौरव यादव
