
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 24-07-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से 02 2अभियुक्तों (1) नौरंगी लाल पुत्र देवी राम तथा (2) रोहित साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 309 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बरामद गांजे को अलग-अलग स्थानों से खरीद कर नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों, मजदूरों आदि को ऊंचे दामों में बेचने के लिए लाना बताया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1)- नौरंगी लाल पुत्र देवी राम निवासी ग्राम नगला भम्बू जाट नगला भंबूजाट थाना सासनी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र-54 वर्ष
(2) रोहित साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र-24 वर्ष
*बरामदगी:*
(1)-अभियुक्त नौरगीलाल के कब्जे से 03 किलो 95 ग्राम अवैध गांजा
(2)-अभियुक्त रोहित के कब्जे से 1.214 किग्रा0 अवैध गांजा
(3)- तस्करी मे प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीवाई-8716
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अमित कुमार
2- उ0नि0 बिनेश कुमार
3- का0 शैलेन्द्र
4- का0 अंकुर
5- का0 विनित
6- का0 रुपेश
