यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 3 से 5 यात्रियों के दबने की आशंका
उत्तरकाशी। मॉनसून सीजन के कारण पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते आज यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास पहाड़ी टूटने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में घटनास्थल पर रवाना हुई और राहत बचाव घर कार्यों में जुड़ गई ।जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की सूचना है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने तथा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है किया यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर रहे और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।