4G (गौं, गंगा, गांव और गायत्री) की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद माननीय महेंद्र भट्ट जी द्वारा किया गया। 4G द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग-अलग विषय पर जन – जागरूक मेले का आयोजन किया जाता है तथा वार्षिक स्मारिका भी प्रकाशित की जाती है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट जी ने बताया कि यह संस्था का 7 वां संस्करण है। और आगे भी निरंतर जन हित में हमारी संस्था समर्पित रहेंगी।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं समाज सेवा की दिशा में किया जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की बेहद प्रशंसा की गई तथा संस्था के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
स्मारिका में विभिन्न लेखकों द्वारा अपनी कविताएं और लेख दिए गए हैं। तथा संस्था द्वारा विगत में किए गए कार्यक्रमों की झलकियां भी रखी गई है। कार्यक्रम में सुभाष भट्ट, डॉ राकेश डंगवाल, डॉ राकेश उनियाल, प्रजापति नौटियाल, इरा कुकरेती, अनुज पुरोहित, दुर्गा प्रसाद,डॉ हरीश रावत ,सविता भट्ट आदि मौजूद रहे।
वार्षिक स्मारिका “सबका प्रयास ” का विमोचन
RELATED ARTICLES