21 C
Dehradun
Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता की अलख: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक,...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता की अलख: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व भाषण से दिया नशामुक्ति का संदेश

 

नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों की आवाज़: नुक्कड़ नाटक और पोस्टरों से जागरूकता फैलाई

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला टीबी अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने छात्रों को किया जागरूक

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुवालाला, मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति एव सजग इंडिया देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए तंबाकू सेवन के गंभीर प्रभावों को दर्शाते हुए भावनात्मक व सशक्त प्रस्तुति दी। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से नशे के खिलाफ अपने संदेश दिए।

कार्यक्रम में देहरादून जिला टीबी अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और बताया कि तंबाकू न केवल टीबी जैसी गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को कमजोर बनाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं। डॉ. वर्मा ने कहा कि आजकल हुक्का, सिगरेट, गुटखा भी फ्लेवर में आने लग गए, जिन पर फिलहाल कोई रोक-टोक भी नहीं  हैं। नशे के खिलाफ काम कर रही संस्थाओं और हम लोगों को इन चीजों का भी विरोध करना चाहिए क्योंकि इनमें भी निकोटीन पाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मौत तंबाकू सेवन से हो रही है, जबकि प्रतिदिन 5 हजार नए लोग तंबाकू, सिगरेट का सेवन कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सामाजिक जागरूकता का संचार होता है। उन्होंने बताया कि वह विगत कई वर्षों से नशे के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। और आगे भी युवाओं को इस नशे रूपी राक्षस से दूर रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम को शिक्षाविद ए. एम सेमवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वह शिक्षण कार्य के साथ-साथ 2004 से नशे के खिलाफ भी लगातार कार्य कर रहे हैं, और कई लोगों को नशे के दलदल से बाहर निकाल चुके हैं। इस अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक संजय जोशी,  सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल से स्वाति शर्मा, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. दीपिका विश्वास, डॉ. मेघा पंत, पंकज सजवाण, डॉ. प्रेरणा बडोनी, डॉ. अंजलि, डॉ. अमृता, रितिका जोशी, खुशी सब्बरवाल आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 400 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News