Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविनय कुकसाल को मिली नई जिम्मेदारी: नगर निगम देहरादून में पार्षद मनोनीत

विनय कुकसाल को मिली नई जिम्मेदारी: नगर निगम देहरादून में पार्षद मनोनीत

देहरादून। सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय विनय कुकसाल को नगर निगम देहरादून में पार्षद पद पर मनोनीत किया गया है। वे वर्ष 2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद में विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। संघ के धर्म जागरण समन्वय विभाग, महानगर देहरादून में महानगर संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद में महानगर सहमंत्री के रूप में भी उन्होंने सेवाएँ दी हैं।
इस अवसर पर विनय कुकसाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
विनय कुकसाल

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News