Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल खिताब के लिए भिड़ेंगी दून किंग...

विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल खिताब के लिए भिड़ेंगी दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स

साकेत पंत की घातक गेंदबाजी और सोबन गुसाईं की शानदार पारी से फाइनल में पहुंचीं दोनों टीमें

किंग राइडर और स्ट्राइकर्स ने फाइनल में बनाई जगह, शनिवार को होगा खिताबी मुकाबला

दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत*

*राइडर ने सुपर किंग्स को 110 रन से हराया, स्ट्राइकर्स ने अंतिम गेंद के रोमांच में थंडर्स को दी मात*

*देहरादून।* उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और शानदार खेल प्रदर्शन के नाम रहे। पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग्स को 110 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दून स्ट्राइकर्स ने दून थंडर्स को अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब शनिवार को दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने 38 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। अनिल डोगरा ने 26 गेंदों में 41 और कप्तान सुनील कुमार ने 19 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से मनीष डंगवाल ने दो विकेट, जबकि अभय कैंतुरा और सुरेंद्र दसिला ने एक-एक विकेट हासिल किया।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग्स की टीम राइडर की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय कैंतुरा ने सर्वाधिक 22, मनीष डंगवाल ने 16 और अजय भट्ट ने 13 रन बनाए। दून किंग राइडर की ओर से साकेत पंत ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर पांच विकेट झटके। अनिल डोगरा और कप्तान सुनील कुमार ने भी एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए साकेत पंत जीत के प्रमुख नायक रहे।

दूसरा सेमीफाइनल दून स्ट्राइकर्स और दून थंडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून थंडर्स ने चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक पुरोहित ने 56 गेंदों में 66 रन और विजय जोशी ने 43 गेंदों में 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान ठाकुर नेगी ने महज 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्ट्राइकर्स की ओर से शक्ति बर्तवाल और अजय राणा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोबन गुसाईं ने 54 गेंदों में नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित शर्मा ने 45 गेंदों में 54 रन बनाए। सुमन ने भी 17 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। थंडर्स की ओर से मनमोहन पंवार और ठाकुर नेगी ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही स्ट्राइकर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

*खेल अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक : महेंद्र भट्ट*

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र डंगवाल (पार्थ), दर्शन सिंह रावत, वीरेंद्र नेगी, वीके डोभाल, योगेश शैली, असद खान सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

सोबन गुसाईं
खेल सयोजक

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News