Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: ब्लास्टर्स और सुपर टाइटंस की शानदार जीत

विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: ब्लास्टर्स और सुपर टाइटंस की शानदार जीत

संदीप गौतम के बल्ले से निकला अर्धशतक, ब्लास्टर्स ने थंडर्स को 49 रन से हराया

*ब्लास्टर्स ने थंडर्स को 49 रन से हराया, सुपर टाइटंस ने स्ट्राइकर्स को 15 रन से दी शिकस्त; संदीप गौतम और सोबन गुसाईं चमके

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दून ब्लास्टर्स ने दून थंडर्स को 49 रन से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में दून सुपर टाइटंस ने दून स्ट्राइकर्स को 15 रन से हराकर जीत दर्ज की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहले मुकाबले में दून ब्लास्टर्स ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से संदीप गौतम ने 37 गेंदों में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। प्रवीन सोनकर ने 23 गेंदों में 29 रन, जबकि रुपेश ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। दून थंडर्स की ओर से चांद मोहम्मद ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून थंडर्स की टीम 16.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विजय जोशी ने 30 गेंदों में 38 रन और कप्तान ठाकुर नेगी ने 30 गेंदों में 32 रन बनाए। दून ब्लास्टर्स की ओर से शिवेश शर्मा, किशोर रावत और प्रवीन सोनकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। इस तरह ब्लास्टर्स ने मुकाबला 49 रन से अपने नाम किया।

दूसरे मुकाबले में दून सुपर टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से प्रकाश भंडारी ने नाबाद 37 रन, प्रवीण नेगी ने 33 रन और विकास गुसाईं ने 30 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में दून स्ट्राइकर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। स्ट्राइकर्स की ओर से सोबन गुसाईं ने 53 गेंदों में 61 रन और कप्तान योगेश ने 45 गेंदों में 57 रन की शानदार पारियां खेलीं, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। सुपर टाइटंस ने यह मुकाबला 15 रन से जीत लिया।

*पत्रकारों के व्यस्त जीवन में खेल गतिविधियां जरूरी : सूरत सिंह नेगी*
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का जीवन काफी व्यस्तताओं से भरा रहता है। ऐसे में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय पहल है। इस तरह की खेल गतिविधियों से पत्रकारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही आपसी मेलजोल और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि सूरत सिंह नेगी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, वीरेंद्र डंगवाल (पार्थ) सुलोचना पयाल, क्लब के सदस्य राजेंद्र उनियाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मैच के दौरान दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा भी उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून के डीन सुधीर कैंथोला को भी अध्यक्ष अजय राणा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

*कल खेले जाएंगे दो रोमांचक मुकाबले*
टूर्नामेंट में लगातार मिल रही जीत और टीमों के बीच कड़े मुकाबलों के चलते प्रतियोगिता का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में दून ब्लास्टर्स की भिड़ंत दून किंग राइडर से होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में दून सुपर किंग और दून सुपर टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News