18.4 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडवरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती आशा लाल को उनके द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा के...

वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती आशा लाल को उनके द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान हेतु मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी फाउंडेशन द्वारा मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस नेता श्रीमती आशा लाल को मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी फाउंडेशन द्वारा उनके द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान हेतु मानद उपाधि (डॉक्टरेट ) से सम्मानित किया गया,
फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर से लगभग 55 लोगों को मानद उपाधि से अलंकृत किया गया ।
श्रीमती आशा लाल स्वतंत्रता सेनानी ,वेटेरन कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी स्व ० श्री जोगाराम जी की सुपुत्री है जिन्होंने आज़ादी आंदोलन में भाग लेने के साथ ही वंचित समाज के कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त काम किया, आशा लाल भी अपने पिता से प्रेरित होकर समाज के वंचित वर्ग की शिक्षा एवं समाजसेवा में लगातार काम कर रही है ।
उन्होंने मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का आभार जताया उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को दुगुनी करता है तथा देश एवं समाज के लिए अधिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News