कनाडा, बांग्लादेश, नेपाल समेत कई देशों के विद्यार्थियों ने चुना विश्वविद्यालय, ऑनलाइन शिक्षा के लिए ‘लर्नर्स चॉइस’ और ‘लर्नर्स सपोर्ट अवार्ड’ से भी नवाजा गया
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में एम0बी0ए0 के एडमिशन में बना कीर्तिमान


7 हजार से अधिक छात्रों ने एम0बी0ए0 के लिए चुना उत्तरांचल विश्वविद्यालय
देहरादून 14 नवम्बर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आज एम0बी0ए0 प्रोग्राम में हुए बम्पर एडमिशन की खुशी में केेक काटकर जश्न मनाया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे जबकि उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा व रजिस्ट्रार डा0 अनुज राणा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। जश्न कार्यक्रम में एम0बी0ए0 प्रोग्राम का संचालन कर रहे डीन, निदेशक व विभागाध्यक्ष तथा विशेषरूप से विश्वविद्यालय के सेन्टर फाॅर डिस्टेंस एण्ड आॅनलाईन एजुकेशन व एडमिशन सेल के लोगांे ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। जश्न में चार चांद लगे जब ‘द इकोनाॅमिक टाइम्स’ द्वारा आयोजित आॅन लाईन एजुकेशन समीट 2026 में लर्नर्स चाॅइस व लर्नर्स सपोर्ट अवार्ड के लिए उत्तरांचल विश्वविद्यालय को चुना गया।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी ने कहा कि ‘‘हम गौरवान्वित है कि देश और दुनिया के 7000 से अधिक छात्रों ने 2026 में उत्तरांचल विश्वविद्यालय को एम0बी0ए0 प्रोग्राम के लिए चुना। कनाडा, बंग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, गीनी गणराज्य, घाना, म्यांमार व सेनेगल सहित विश्व के विभिन्न देशों के छात्रों की पहली पसंद बनना हमारे लिए विशेष गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय अपनी राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग, शोध, नवाचार और विशुद्ध शैक्षिक वातावरण के कारण ही देश-विदेश के छात्रों की पंसददीदा विश्वविद्यालय बना। उन्होंने विश्वविद्यालय को लर्नर्स चाॅइस व लर्नर्स सपोर्ट अवार्ड से नवाजे जाने पर विश्वविद्यालय में आॅन लाईन शिक्षा से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों सहित सबकों बधाईयाँ दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से यू0आई0एम0 के निदेशक प्रो0 प्रदीप सूरी, यू0एस0सी0एस0 की निदेशिका प्रो0 सोनल शर्मा, एस0एल0ए0 के निदेशक प्रो0 कार्तिके गौड़, संयुक्त रजिस्ट्रार, मनोज ध्यानी, सेन्टर फाॅर डिस्टेंस एण्ड आॅनलाईन एजुकेशन के निदेशक डा0 प्रीतम डे, ब्रांडिंग हैड सोरभ राजवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे।
प्रो0 राजेश बहुगुणा
उपकुलपति

