राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया राहतकर पहुँची उत्तरांचल विश्वविद्यालय
 देहरादून 30 अक्टूबर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आज विश्वविद्यालय की महिला सेल एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में कैम्पस काॅलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया राहतकर इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी ने की। उत्तराखण्ड महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कण्डवाल एवं विश्वविद्यालय की संचालक समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जोशी विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थी। लैंगिक संवदेनशीलता, साइबर सुरक्षा एवं महिलाओं के यौन उत्पीड़न से रोकथाम को समर्पित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला सेल व आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ व कैम्पस एम्बेसेडर्स सहित 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का दूसरा व तीसरा सत्र महिलाओं के लिए सुरक्षित कैम्पस व साइबर सुरक्षा को समर्पित था जिन्हें क्रमश डा0 पलक मित्तल व सुश्री कमाक्षी शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालन लाॅ काॅलेज देहरादून की महिला सेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय स्थित शौर्य दीवार पर परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरों पर पुष्पांजलि से किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा देशभर के विश्वविद्यालयों में आयोजित किया जा रहा कैम्पस काॅलिंग कार्यक्रम लैंगिक संवेदनशीलता की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। भविष्य में इसके अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे।
अपने सम्बोधन में श्रीमती विजया राहतकर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है एवं युवा सदैव ही राष्ट्र निर्माण से लेकर सामाजिक चेतना के प्रणेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। राष्ट्रीय महिला आयोग देश की इसी युवा शक्ति का इस कैम्पस काॅलिंग कार्यक्रम के तहत भारत की प्रत्येक महिला को शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्त बनाने हेतु सहभागी बनने का आहवान करता है जिसकी शुरूआत अपने घर से ही माता, बहन एवं पुत्री स्वरूपा नारी शक्ति को समानता, सम्मान एवं उसके अधिकारों के संरक्षक बनकर की जा सकती है। उन्होंने उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता की दिशा में किये गये अतुलनीय प्रयासों को अनुकरणीय उदाहरण बताया। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विश्वविद्यालय के 12 छात्रों को कैम्पस काॅलिंग कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनाते हुए कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में नियुक्ति पत्र भी दिये गये।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा, आयोग के मिडिया सलाहकार शिवम गर्ग, प्रो0 राधेश्याम झा, प्रियदर्शनी तिवारी, रितिक मलेथा, प्रो0 रीता रौतेला, प्रो0 लक्ष्मी प्रिया विंजामूरी, डा0 इन्द्रा रौतेला, डा0 मिनाक्षी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
प्रो0 राजेश बहुगुणा
उपकुलपति