14 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारअच्छी खबर। उत्तराखंड सरकार और जर्मनी के मध्य लेटर आफ इंटेंट पर...

अच्छी खबर। उत्तराखंड सरकार और जर्मनी के मध्य लेटर आफ इंटेंट पर हस्ताक्षर: उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

उत्तराखंड के युवाओं को जर्मनी में कार्य करने का मिलेगा सुनहरा‌ मौका: उत्तराखंड शासन और जर्मनी की कंपनी के बीच एल.ओ.आई पर हुए हस्ताक्षर

जर्मनी स्थित इन्नोवेशन हब राइन- माइन और उत्तराखंड सरकार के मध्य लेटर आफ इंटेंट (एल. ओ .आई) पर किए गए हस्ताक्षर

उत्तराखंड के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी नवाचार आधारित स्टार्टअप से जोड़ना है उद्देश्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज शासकीय आवास में उत्तराखंड सरकार और जर्मनी स्थित इन्नोवेशन हब राइन-माइन के मध्य लेटर आफ इंटेंट (एल .ओ .आई ) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य , ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा , प्रौद्योगिकी नवाचार आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी राज्य के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की युवाओं के लिए कौशल विकास के साथ ही विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा कराई गई है । युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिए जाने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडे , श्री सी रविशंकर, जर्मन प्रतिनिधिमंडल में राउनहाइम शहर के मेयर डेविड रेंडल , जर्मनी के विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत तथा इन्नोवेशन हब राइन -माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिड मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News